फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद

Sun, 10 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बाजार बंदी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी की शनिवार देर रात हुई हत्या के विरोध में नगर के व्यापारियों ने रविवार को सुबह से ही घूम-घूमकर बाजार बंदी कराई। उत्तेजित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हत्या में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की निष्क्त्रिस्यता के चलते ही यहां अपराध बढ़ा है। व्यापारियों
विज्ञापन


ने चौकी प्रभारी सहित समस्त चौकी स्टाफ  को हटाए जाने की मांग की। शनिवार को देर रात तीन बदमाश बाजार के सबसे व्यस्त इलाके झंडा चौराहे के पास स्थित कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल की दुकान में लूट के इरादे से घुस आए। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी खबर आम होते ही रविवार को सुबह तमाम

व्यापारी झंडा चौराहे पर जुट गए और उन्होंने बाजार बंदी का निर्णय लिया। इसके बाद व्यापारियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी नेता विष्णु अग्रवाल, धर्मेंद्र दीवौलिया, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष्स प्रद्युम्न दीक्षित, कामरेड चौधरी रामसिंह आदि ने कहा कि व्यापारी की हत्या के समय झंडा चौराहे
विज्ञापन


पर पिकेट ड्यूटी में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। यदि झंडा चौराहे पर पुलिस मौजूद होती तो शायद वारदात टल जाती। इस दौरान कैलाश पाटकार, उपेंद्र गुर्जर, सोनू चौहान आदि व्यापारियों ने कहा कि इस हत्याकांड में दोषी व्यक्तियों को चार दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सभी व्यापारी चार दिन के बाद चक्का जाम

सहित सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव थोपन, इमरान अंसारी, राजू प्रधान, प्रेमदास गुप्ता, भूरे मामा, पंकज अग्रवाल, असलम सिद्दीकी, विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, मोंटू मिश्रा, प्रभात माहेश्वरी, प्रतीक चंसौलिया आदि तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
   
चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मी हटाए जाएं
क्षेत्र के व्यापारी और प्रबुद्धजनों ने कपड़ा व्यापारी की हत्या के बाद इसका जिम्मेदार पुलिस को बताते हुए चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। क्षेत्र के वाचस्पति मिश्रा, गिरीश गुप्त, अन्नू शर्मा आदि ने कहा कि घटना के एक घंटे बाद चौकी प्रभारी का मौके पर पहुंचना पुलिस की निष्क्रियता को सिद्ध करता है।

परिजनों ने तहरीर देकर सुरक्षा की लगाई गुहार
व्यापारी की हत्या के दूसरे दिन रविवरा को मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  तहरीर दी। इसके साथ ही परिजनों ने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की भी गुहार लगाई। मुहल्ला मुरलीमनोहर निवासी लालजी प्रसाद अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई राजेश अग्रवाल की बाजार बैठगंज में कपड़े की दुकान है।

शनिवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे तीन अज्ञात युवक गोलक लूटने के इरादे से दुकान में घुस आए। भाई  ने विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। बाद में बाजार के लोगों द्वारा

सूचना दिए जाने पर वह, भाई का पुत्र मोहित अग्रवाल व छोटा भाई मनीष कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और भाई को इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें