फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लूटा,चालक को बांधकर खेत में फेंका

Thu, 09 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
जालौन। भाड़े पर पिकअप लेने के बाद रास्ते में बदमाशों ने चालक को बंधकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद  वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। सीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी गाड़ी के नंबर व  बताए गए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।  औरैया थाना क्षेत्र के खानपुर चौराहा निवासी अरविंद कुमार उर्फ  पिंटू ने पुलिस को बताया कि वह औरैया निवासी जितेंद्र पाल की पिकअप भाड़े पर चलाता है। बुधवार की शाम को उरई से डीजे बैंड लेकर बहादुरपुर जाने के लिए वाहन किराये पर लिया। इस पर वह दोनों लोगों के साथ गाड़ी लेकर उरई चला गया।
विज्ञापन


बीच रास्ते में एक जगह रोककर बदमाशों ने कहा कि वह डीजे वाले से बात करने जा रहे हैं, तब तक वह वहीं रुको। इसके बाद जब वह लौटकर आए। कहने लगे डीजे तो नहीं मिला इसलिए वापस औरैया चलो। वहां से लौटते समय सहाब मोड़ के पास एक व्यक्ति ने उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा, जिस पर उसने गाड़ी रोक दी। गाड़ी से उतरकर उक्त दोनों लोगों ने उसे बाहर खींच लिया और उसके गले में फंदा डालकर हाथ पैर बांध दिए व उसे सड़क किनारे खेत में डालकर बदमाश गाड़ी समेत फरार हो गए। किसी तरह वह खेत से निकलकर सड़क पर आया। जहां मौके से निकल रहे राहगीरों ने उसके हाथ पैर खोले और यूपी 100 को सूचना दी। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि ड्राइवर को न तो गाड़ी नंबर पता था और न ही वह गाड़ी मालिक को बताकर गाड़ी भाड़े पर ले गया था। इसलिए यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें