फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को लूटा

Thu, 23 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नदीगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को असलहों की नोक पर बदमाशों ने लूटा। मौका पाकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने बदमाशों का पीछा कि या तो वह बाइक छोड़ फरार हो गए। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी आशाराम बुंदेला पत्नी अंकुर बुंदेला के साथ क्षेत्र में स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। गुरुवार को देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहे थे इसी दौरान नंदी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर रोक लिया और मार पीट करते हुए असलहों की नोक पर अंकुर से मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आशाराम ने मोबाइल पर 100 डायल को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के बताए रास्ते पर बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें