फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में उपचुनाव की मतगणना पर बवाल

Mon, 08 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उपद्रवी को पीटती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की बबीना सीट के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही सपा की बागी प्रत्याशी के समर्थकों ने बवाल कर दिया। उन्होंने काउंटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और उधर से गुजर रहे पूर्व सपा सांसद घनश्याम अनुरागी व एक अन्य सपा नेती की गाड़ियों पर पथराव कर
विज्ञापन


दिया। इससे कुछ बाइक सवारों को चोटें आईं। पूर्व सांसद व उनके साथियाें ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की वीडियोग्राफी में उपद्रवी कैद हो गए हैं। इनकी पहचान के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पथराव में कदौरा कोतवाली की गाड़ी व एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज के निधन पर यह सीट खाली हुई थी। इस पर उनकी ननद गुलौली निवासी आसना खातून ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम यादव को 166 वोट से पराजित किया है। नीलम यादव सपा की बागी प्रत्याशी हैं। सोमवार को मतगणना के बाद आसना की जीत की घोषणा होते ही तिरही गांव निवासी विजय सिंह की बहू नीलम के
विज्ञापन


समर्थक भड़क गए और उन्हाेंने मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाकर हाईवे पर जाम लगा दिया। ये लोग दोबारा मतगणना की मांग कर रहे थे। इस बीच उधर से निकल रहे सपा के पूर्व सपा सांसद घनश्याम अनुरागी व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीतू पाल की गाड़ियाें पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। सपा नेताओं व उनके साथ

गाड़ियों में बैठे लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। सूचना पाकर सीओ कालपी मनोज गुप्ता कई थानाें की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। भगदड़ में कुछ उपद्रवी भी गिरकर घायल हुए। इस बाबत थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। उपद्रवियों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें