फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रोड पर गुंडागर्दी, परिचालक को पीटा

Mon, 08 Aug 2016 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पिटाई से घायल परिचालक को जिला अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय पालीटेक्निक के पास बस रोककर मालिक ने परिचालक को पीटकर घायल कर दिया। विवाद के दौरान बस में अफरातफरी मच गई। घायल हालत में परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान सत्तापक्ष से जुड़े कई लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बस मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर के सीसी रोड निवासी राजू मद्धेशिया प्राइवेट बस पर परिचालक का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने टीआरएल परिवहन को छोड़कर जमुना सदन निवासी एक व्यक्ति की की गाड़ी पर काम शुरू कर दिया। आरोप है कि यह बात टीआरएल परिवार के मालिक धन्नजय मणि को नागवार लगी। सोमवार को राजू बस में सवारी लेकर गोरखपुर जा रहा था।

पालीटेक्निक, अवरा चौरी के पास टीआरएल परिवहन के धन्नजय मणि सहित चार लोगों ने बस को बीच सड़कर में रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें राजू गंभीर रुप से घायल हो गए। लाठी डंडा चलने से यात्री घबरा गए।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद की जानकारी होने के बाद सत्तापक्ष के कई नेता कोतवाली पहुंचे और आरोपी बस मालिक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घायल की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें