फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोपी जेठ को भेजा जेल

Mon, 21 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी अरविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। एट थाना क्षेत्र के पिरौना में विवाहिता के हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या कर शव फंसी पर लटकाने की बात कबूल की है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन

 एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी नेहा उर्फ यशोदा पत्नी राजकुमार का शव 29 जुलाई को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। नेहा का मायका कदौरा थाना क्षेत्र के मवई अहीर गांव में है। भाई कृपाल सिंह यादव पुत्र गंगाप्रसाद यादव ने नेहा के पति राजकुमार, जेठ अरविंद उर्फ जोधा, जेठानी रेखा, जेठ रामसिंह, सास रानी के खिलाफ हत्या का शव फंदे पर लटकाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अरविंद सिंह उर्फ जोधा पुत्र स्व. कालीचरन को पिरौना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से चर्चा में एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अरविंद ने नेहा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें