फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस के मामले में संदी गांव में तनाव बरकरार

Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
hitentionline - फोटो : Bureau
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कपड़ा बेचने के बहाने प्रतिबंधित मांस की सप्लाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसमें लोग सियासी रोटियां सेंकने की भी तैयारी में लग गए हैं।  पुलिस किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालाें के खिलाफ पूरी तैयारी से लगी हैै। एसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस वैधानिक तरीके से काम कर रही है। किसी ने गड़बड़ी फैलाई तो अंजाम बुरा होगा।     मालूम हो कि तीन दिन पहले आटा थाना क्षेत्र के गांव संदी में कानपुर देहात के कोतवाली भोगनीपुर के गांव चांदापुर निवासी भग्गू खां गांव में आए दिन कपड़ा बेचने के बहाने प्रतिबंधित मांस बेचता था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणाें ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब छह किलो मांस बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बुधवार को एक बार फिर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर मांस खोने वालाें पर भी कार्रवाई करने की बात कहकर गांव में हंगामा करने लगें। मामले की जानकारी जब एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को हुई तो उन्हाेंने सीओ कालपी मनोज कुमार गुप्ता, सीओ उरई जंगबहादुर सिंह उरई कोतवाल आलोक सक्सेना के अलावा डकोर पुलिस व पीएसी के साथ गांव भेजा। पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों को चेतावनी दी कि गड़बड़ी फैलाने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में पीएसी व पुलिस गश्त कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। दोषियाें के खिलाफ पुलिस जांचकर कार्रवाई करेगी। कानून से खिलवाड़ करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर इस पूरे मामले पर राजनीत भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें