फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर कुल्हाड़ी मारकर घायल किया

Wed, 14 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के मुहल्ला शांतिनगर निवासी मिथलर देवी पत्नी विशाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह उरई कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी अभिषेक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया लेकिन पति अभिषेक, जेठ नितिन, जिठानी, सास व ससुर सहित सात ससुराली उससे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने एक राय होकर उसकी हत्या करने के इरादे से सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुहल्ले वालाें की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्त ने आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने पति
विज्ञापन


व जेठ को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के मुहल्ला शांतिनगर निवासी मिथलर देवी पत्नी विशाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह उरई कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी अभिषेक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया लेकिन पति अभिषेक, जेठ नितिन, जिठानी, सास

व ससुर सहित सात ससुराली उससे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने एक राय होकर उसकी हत्या करने के इरादे से सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुहल्ले वालाें की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्त ने आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें