रामनगर मुहल्ले में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
सर्द राताें में चोराें की चांदी है। चोर लगातार वारदातें कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी क्रम में चोराें ने रविवार की देर रात शहर के मुहल्ला रामनगर में होमगार्ड के जवान के घर चोरी कर पुलिस को एक और चुनौती दी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। मुहल्ला
रामनगर निवासी होमगार्ड चरन सिंह अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सो गया। रविवार को देर रात करीब एक बजे चोर उसके घर में छत के रास्ते आंगन में आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से से10 हजार रुपये व करीब एक लाख रुपये के गहने व लैपटॉप ले गए। जब सुबह परिजन जागे तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त देखकर चोरी का पता चला। पीड़ित
होमगार्ड कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि रामनगर, तिलक नगर आदि स्थानाें पर तीन दिन से चोरियां हो रही हैं। इसमें पुलिस अभी किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची है। इससे लोगों में आक्रोश के साथ दहशत भी है।