फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में कटी-मरी मिलीं सवा सौ गाएं, तनाव

Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र के मुहारी मौजे में बड़े पैमाने पर गोकशी का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह एक खेत में 110 गायों के शव मिले। यहीं काटी जा चुकीं करीब 15 गायों के अवशेष पड़े थे। खबर पता चलते ही लोगों में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू
विज्ञापन


कर दी और पुलिस को गायों के शव उठाने से रोक दिया। ये लोग डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने तथा दोषियों पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने दो दिन में जांच कर दोषियों पर रासुका लगाने का आश्वासन देकर इन्हें शांत किया। जिला प्रशासन के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने काटी गई गायों के नमूने लेकर खेत सीज कर दिया। शवों को

वहीं दफनाया जा रहा है। मौके से भाजपाई तो हट गए हैं, पर क्षेत्र मे तनाव बना हुआ है। इसको देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। मुहारी मौजे के मवई अहीर गांव का महेश्वरीदीन शुक्रवार सुबह अपने खाली पड़े खेत का मंजर देख सकते में आ गया। खेत में 110 गायों के शव और कुछ के अवशेष पड़े थे। उसने यह सूचना गांव के लोगों को
विज्ञापन


दी। ग्रामीणों के सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस जेसीबी लेकर गांव पहुंची, तब तक सैकड़ों लोग खेत के आसपास जमा हो चुके थे। बजरंग दल के अखिलेश डीहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र जादौन, मुन्ना चौधरी, अरविंद राठौर, भारत सिंह यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम जीएल शुक्ला, सीओ महेंद्र

कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स भी आ गई। बजरंग दल व भाजपा नेताओं को देख ग्रामीणों को बल मिला और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन को जेसीबी चलाने से रोक दिया। बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने के बाद ही गायों के शव उठने दिए जाएंगे। एडीएम

आनंद कुमार व एएसपी शकील अहमद ने भरोसा दिया कि दो दिन के अंदर मामले की जांच करके दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इस पर लोग शांत हो गए। इस बीच प्रशासन के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने खेत को सीज कर दिया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने कहा है कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। शवों व अवशेषों को दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें