फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चेकिंग में चार ओवरलोड ट्रक सीज

Fri, 16 Feb 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

आटा। आटा टोल प्लाजा के पास एआरटीओ व खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर चार ओवरलोड ट्रक पकड़े। एआरटीओ व खनिज अधिकारी ने कार्रवाई कर ट्रकों को सीज कर दिया। इससे आटा पुलिस संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन


ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है, लेकिन तब भी रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक झांसी से कानपुर की तरफ दौड़ रहे है। ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ धनवीर सिंह, सर्वेश सिंह व खनिज अधिकारी ने आटा टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया। इस दौरान उधर से निकल रहे ट्रकों को रोक कर चेकिंग की गई। चेकिंग में चार ट्रक ओवरलोड पाए गए। इनमें गिट्टी लदी हुई थी। एआरटीओ व खनिज अधिकारी ने कार्रवाई कर चार ट्रकों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।

वहीं आटा थाना पुलिस ग्राम सुरहति के पास अवैध खनन कर मौरंग ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इटौरा चौकी इंचार्ज रामजी सिंह को मुखबिर से ट्रैक्टर के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई, जहां उसे सीज कर दिया गया। जिस वक्त एआरटीओ व खनिज अधिकारी आटा टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रहे थे तभी उधर से एक ओवरलोड ट्रक निकला। अधिकारियों की चेकिंग देखकर चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकला।
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में स्वागत होटल के बाहर खड़े एक ट्रक को रगड़ते हुए निकल गया, जिससे खड़े ट्रक में सो रहा क्लीनर सुमित पुत्र रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद भी वह ओवरलोड ट्रक भाग निकला। उसके आगे एक स्कार्पियो लोकेशन देती चल रही थी। उस स्कार्पियो में सवार लोग घायल क्लीनर को कार में डालकर अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें