फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Sun, 27 Aug 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुरा। रामपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को भैंस चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर क्षेत्र में पिछले काफी समय से भैंसों की चोरी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा दो कारतूस व दस हजार रुपये बरामद किये है। पुलिस ने उक्त चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुरा क्षेत्र में पिछले काफी समय से भैंस चोरी के कई मामले सामने आये है। शनिवार को रामपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से भैंस चोर गिरोह के बारे में सूचना मिले। खबर पुख्ता होते ही फोर्स ने उनकी धर पकड़ के लिए निकल पड़ी। मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस ने रामपुरा थाना क्षेत्र के जुहीखा घाट के पास घेराबंदी कर भाग रहे चार चोरों को लोडर समेत पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम फिरोज पुत्र सत्तार निवासी धंतौली, रिजवान पु9 जाहर अली निवासी शाहगंज जालौन, अकरम पुत्र छोटे मिस्त्री निवासी जालौन और शहीद पुत्र जब्बार निवासी सिकरी दाउदपुर को बताये है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा व दो करतूस समेत 10700 रुपये बरामद किए है। इसके अलावा लोडर यूपी 91 टी 7104 को भी बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि यह लोग ग्रामीण इलाकों से भैंसें चोरी कर जिले के बाहर कम दामों में बेचा करते थे। हाल ही में इन्होंने रामपुरा के ऊमरी गांव दो भैंसें और कुठौंद क्षेत्र एक भैंस चोरी कर उन्नाव में 40 हजार रुपये की बेची थी। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। बदमाशों को पकड़े गई टीम में एसआई रजनीश कटियार, एसआई यशवीर सिंह, सिपाही अनुज, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें