फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर बेहोश मिला युवक

Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
अचेत युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा। इटौरा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह एक यवक बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देर शाम तक यवक को होश नहीं आया था। युवक की जेब में मिले पहचान पत्र में कासगंज जिले का पता लिखा है।
विज्ञापन

आटा से इटौरा जाने वाले रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह एक युवक बेहोश पड़ा था। उसके मुंह से छाग निकल रहा था। सुबह टहलने निकले लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवक की जेब में पहचान पत्र मिला। उसमें रिंकू पाल (21) पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बरहारपुर थाना सिलपुरा जिला कासगंज लिखा था। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को सीएचसी भेजा। हालात गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। शाम तक युवक को होश नहीं आया था। डाक्टरों के अनुसार युवक को जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला जहरखुरानी का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें