फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये के विवाद में दुकानदार ने मारा चाकू

Sun, 24 Jul 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
हाथ ठेला पर पानी के बतासे खाने के दौरान युवक की पैसे को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। गुस्साए दुकानदार ने युवक पर चाकुआें से हमलाकर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। परिजनों ने हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। शहर कोतवाली के
विज्ञापन


गांव सरसौखी निवासी आशुतोष (20) रविवार की दोपहर करीब एक बजे गांव में ही हाथ ठेला पर चाट बेच रहे युवक अखिलेश के पास पानी के बतासे खाने गया। उसने चार बतासे खाए इस पर अखिलेश ने पांच रुपये मांगे। पैसे के विवाद में दुकानदार ने आशुतोष को चाकू मार दिया। इससे आशुतोष लहूलुहान हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें