फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक व नशे के लिए बने लुटेरे

Sun, 24 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी व आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने महंगे शौक व नशे की आदत ने तीन युवकाें को शातिर लुटेरा बना दिया। वह लूट की बाइक से जिले में घूम-घूमकर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। पु़लिस ने रविवार को आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनसे लूट के गहने, नकदी व बाइक व असलहे बरामद कर जेल भेज दिया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों को बताया कि उरई कोतवाल को सूचना मिली कि तीन बाइक सवार युवक संदिग्ध लग रहे हैं। इस पर कोतवाल जेपी यादव, दरोगा अरविंद सिंह, दरोगा सतीश सिंह व सिपाही चंद्रदेव यादव, महेश के साथ चुर्खी रोड पर रविवार की तड़के पांच बजे पहुंचे और वहां पर चुर्खी की ओर से आ रहे बाइक

सवाराें को रोकना चाहा लेकिन उन्हाेंने बाइक नहीं रोकी तो पुलिस ने पीछा क र तीनाें को एआरटीओ कार्यालय के पास दबोच लिया। तलाशी में एक बदमाश के पास 32 बोर का तमंचा मिला। पुलिस तीनाें को कोतवाली लाई। पूछताछ में उन्हाेंने अपने नाम रविकांत सिंह निवासी नादई थाना चुर्खी, धमेंद्र सिंह निवासी दमनपुर कानपुर देहात व राजपाल
विज्ञापन


सिंह निवासी बघौरा बताए । पुलिस ने सख्ती की तो उन्हाेंने बताया कि 21 जुलाई को सुहाकरखेरा के पास बाइकसवार दंपति को घायलकर उन्हीं लोगों ने लूटा था। पुलिस ने जब बाइक के कागज मांगे तो बताया कि इसे एक महीने पहले आटा थाना क्षेत्र से लूटा था। पुलिस ने उरई में भी करीब महीने भर पहले हुई महिला से लूट का खुलासा कर दिया। आरोपियाें

के पास से लूटे गए गहने, पांच हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी , मंगलसूत्र , पायल, बिछिया समेत करीब एक लाख का सामान बरामद किया।  एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने महंगे शौक व नशा के लिए लूट की वारदाताें को अंजाम देते थे। यह गिरोह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसपी ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कोतवाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। इस दौरान एएसपी शकील अहमद भी मौजूद रहे।


सराफा व्यापारी पर भी होगी कार्रवाई
शातिर लुटेरे लूट के गहनाें को कौन सराफ खरीदता है इसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही है। कई ऐसे सराफा व्यापारी है जो लूट का माल औने पौने दामों पर खरीदकर लुटेरों को बढ़ावा देते है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात एसपी ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें