फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर ले उड़े नगदी-गहने

Sat, 19 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरौती में एक घर में पीछे से घुसे चोरों ने करीब एक लाख के नगदी और गहने चुरा लिए। इस दौरान घर के लोग कमरे में सोते रहे। सुबह जागने पर घर में बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। परिजनों को गांव के बाहर टूटी अटैची भी पड़ी मिली। सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कुरौंती निवासी राजपाल सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार समेत खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। इसके बाद देर रात किसी समय घर के पिछवाड़े से दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए और उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी चार अटैची चोरी कर लीं। चोरों ने गांव के बाहर अटैची काटकर उसमें रखे पांच

हजार रुपये नगद व करीब एक लाख रुपये के सोने चांदी के गहने निकाल लिए और अटैची वहीं छोड़कर फरार हो गए। वे लोग जब सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


दो घरों में चोरी, लाइसेंसी बंदूक पार
शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर एक लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। मोहल्ला दबगरान निवासी दिलीप श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश कर गए व दूसरे कमरे में रखी लाइसेंसी एक नाली बंदूक व अलमारी का ताला

तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात व नकदी उड़ा ले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। वही मुहल्ला पुरानीहाट निवासी स्माईल के घर से चोर 17 रजाई गद्दे सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्त्रस्म सिंह ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें