फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मृतक ललित कुमार याज्ञिक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फसल बंटवारे के विवाद में अधेड़ को धारदार हथियार से काट डाला गया। आरेापी शव को बोरे में भरकर ले जाते तब तक परिजनों को जानकारी हो गई। वे पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने  मौके से हत्या की आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला। मामले में पांच लोगों के खिलाफ
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  मोहल्ला बघौरा पुलिस लाइन निवासी ललित कुमार (47) पुत्र भइया लाल अपने मोहल्ले की ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरन यादव के साथ मिलकर कई सालों से खेती कर रहा था। इस बार फसल बंटवारे को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इसको लेकर किरन ने मंगलवार की देर शाम ललित को अपने घर बुला लिया। यहां फसल के बंटवारे को लेकर

दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद ललित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोटें लगने ललित की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी खून से लथपथ शव को बोरे में भरकर कहीं फेंकने की फिराक में थे। तभी परिजनों को भनक हो गई और वह कोतवाली जा पहुंचे। वे पुलिस लेकर किरन के घर पहुंच गए जहां ललित का
विज्ञापन


शव बोरे में मिला। साक्ष्य मिटाने के लिए घर में फैला खून साफ कर दिया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना पाकर एसपी बब्लू कुमार, सीओ सिटी डॉ. जंगबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी किरन यादव, उसकी बेटी संगीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के बेटे जितेंद्र याज्ञिक की तहरीर पर पुलिस ने कि

रन यादव, संगीता यादव, बेटे धीरेंद्र यादव व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी धीरेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बारे में शहर कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि फसल के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके चलते ललित की हत्या की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें