फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम 

Wed, 20 Apr 2016 10:35 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
अब्दुल्लाह की मौत की खबर पाकर परिजन गमगीन हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुइयां गांव निवासी अब्दुल्लाह की बस्ती जिले के भुसड़ा गांव में पीट-पीटकर हत्या की खबर जैसे ही मंगलवार देररात घरवालों को मिली वहां कोहराम मच गया। पत्नी रेहाना खातून एक ही रट लगा रही थी तीनों बेटियों की शादी कौन करेगा और घर का खर्च कैसे चलेगा।पत्नी रेहाना खातून ने रूंधे गले से बताया कि मंगलवार रात में करीब 9:30 बजे उसके पति अब्दुल्लाह (35) के मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद वह कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए। उन्होंने बहुत रोक लेकिन अब्दुल्लाह नहीं रुके। 
विज्ञापन


वह दो लोगों के साथ बाइक पर सवार घर से निकल पड़े। करीब 2:30 बजे ग्राम प्रधान पति मुनव्वर हुसैन के मोबाइल पर एसओ रुधौली का फोन आया कि अब्दुल्लाह को बहुत मारा पीटा गया है उसकी हालत ठीक नही है, जल्दी परिजनों के साथ रुधौली थाने आइए। थोड़ी देर बाद मौत की खबर मिली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी ने बताया कि उसे पता होता वह अपने पति को किसी भी कीमत पर घर से बाहर नही जाने देती। उसके पति की पहली बीवी से तीन बेटियां आसिया खातून 16 वर्ष, सबा खातून 13 वर्ष और सना खातून 10 वर्ष की हैं। पति मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का खर्च चलाते थे। 

बेटियों की शादी कैसी होगी। पिता जौहर अली ने बताया कि कौन करेगा बेटियों की शादी। ग्राम प्रधानपति मुनव्वर हुसेन व गांव के मोहम्मद अरशद ने बताया कि अब्दुल्लाह बेहद गरीब का परिवार से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद उसका परिवार उजाड़ गया। वहीं एसओ दुधारा सतानंद पांडेय ने बताया कि घटना के बारे में उन्हे कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें