जिले में संक्रामक बीमारी, बुखार व डेंगू से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को अलग अलग जगहों पर डेंगू व बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत हो गई। चतेला निवासी बालिका का इलाज कानपुर में चल रहा था। पर पैसे के अभाव में परिजन उसे घर ले आए। शुक्रवार की शाम हालत बिगड़ने पर बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं संदी गांव निवासी
एक अधेड़ की बुखार से मौत हो गई है। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव चतेला निवासी जकी अहमद की छह वर्षीय बेटी यासीन डेंगू की चपेट में आ गई थी। परिजन उसका इलाज कानपुर मे करवा रहे थे। रुपयों के अभाव में परिजन उसे गुरुवार को वापस घर ले आए। शुक्रवार को यासीन की तबियत अचानक बिगड़ गई। घर पर ही उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से
परिवार में मातम छा गया है। गांव के लोग भी संक्रमण व डेंगू को लेकर दहशत में हैं। वहीं आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी निवासी विशेश्वर पांचाल (45) भी बुखार की चपेट में थे। इनकी शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गौरतलब है कि जिले के दर्जनों गांव इस समय संक्रमण की चपेट में हैं। संक्रमण क े चलते लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। डेंगू व
बुखार से होने वाली मौतों की संख्या एक दर्जन के लगभग पहुंच चुकी है। लगातार हो रही मौतों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप है और संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने में विभागीय अधिकारी जुटे हैं।