फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिरक्षा से भागा मूक बधिर से रेप का आरोपी

Fri, 23 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मूक बधिर महिला से रेप के मामले में पकड़े गए शातिर अपराधी को जालौन पुलिस कोर्ट में गुरुवार की शाम उरई लाई। देर होने पर जज घर चले गए। इस पर पुलिस उसे लेकर उरई कोतवाली पहुंची और रात भर के लिए कोतवाली में दाखिल कर दिया। शुक्रवार की सुबह रेप के आरोपी ने शौच जाने की बात कही। पुलिस क र्मी उसे ले ही ले जा रहे थे कि आरोपी ने
विज्ञापन


सिपाही को धक्का देकर गिरा दिया और बजरिया होते हुए भाग गया। घटना के तुरंत बाद चाराें ओर नाकेबंदी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मामला कप्तान के संज्ञान में आने पर उनके आदेश से पांच पुलिस कर्मियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जालौन के मुहल्ला खटिकान निवासी शातिर अपराधी इरशाद उर्फ मुज्जू ने पड़ोस स्थिति रिश्तेदारी में

आई महिला को गुरुवार की सुबह जानवराें के बाडे़ में शौच के लिए जाते वक्त दबोच कर रेप किया था। चीखपुकार पर वहां से निकल रहे लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जालौन कोतवाली के दरोगा मनोज कुमार सैनी अपने चार सिपाहियाें के  साथ उसे लेकर गुरुवार की शाम को ही उरई कोर्ट पहुंचे लेकिन तब तक
विज्ञापन


जज घर जा चुके थे। इस पर आरोपी को रात भर रुकने के लिए राहदारी में कोतवाली में दाखिल किया।   शुक्रवार की सुबह पांच बजे आरोपी इरशाद ने शौच जाने का बहाना बनाया। इसके बाद शौच के लिए ले जा रहे सिपाही को धक्का देकर गिराकर भाग निकला। घटना होते ही कोतवाल जेपी यादव अपने हमराहियाें के साथ उसकी तलाश में गए और घेराबंदी

कराई लेकिन आरोपी कहीं छिप गया। पुलिस ने शाम को भी रामकुंड मुहल्ले में घेराबंदी कराई लेकिन आरोपी को कोई पता नहीं चला। बताते चलें कि अमर उजाला पहले ही लिख चुका है

कि वह शातिर अपराधी है और पहले भी कई संगीन वारदाताें में जेल जा चुका है। फिर भी पुलिस की लापरवाही के कारण वह भाग निकला। उधर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने आरोपी दरोगा मनोज कुमार सैनी व चार सिपाहियाें को लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें