फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर प्राणघातक हमला

Sat, 24 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मारपीट में घायल अधिवक्ता रहूफ मंसूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्लाट के विवाद को लेकर एक अधिवक्ता पर छह हमलावराें ने लाठियाें व लोहे की राड से हमला कर दिया। उसे सिर व कान के आसपास गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगाें के हस्तक्षेप के बाद आरोपी अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिर में गंभीर
विज्ञापन


चोट होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इधर पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धाराआें में बढ़ोत्तरी की जाएगी। बजरिया के कबीर नगर निवासी अधिवक्ता रहूप मंसूरी का कालपी चुंगी शक्ति कंपनी के पास एक प्लाट है।

इस पर कई महीनाें से उनका विवाद रईस खां, वसीम आदि से चल रहा था। एसडीएम से लेकर पुलिस तक में शिकायत करने के बाद भी मामला नहीं निपटा। शनिवार की सुबह करीब दस बजे रहूप मंसूरी को जानकारी हुई की उसके प्लाट पर विरोधी कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और निर्माण कर रहे रईस व उसके साथियाें को रोका। इस पर वे हमलावर हो
विज्ञापन


गए और रहूप को लाठियाें व सरियाें से पीटने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदाराें ने उन्हें बचाया और परिजनाें को सूचना दी। इस पर परिजन

मौके  पर पहुंचे और घायल रहूप को जिला अस्पताल लाए जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल सुनील तिवारी ने मामले में बताया कि डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद चोट के आधार पर धाराआें की बढ़ोत्तरी की जाएगी। आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें