बेटी के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर दो शोहदों ने मां के साथ कथित
तौर पर बदसलूकी की व कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं महिला के साथ मारपीट भी की।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों शोहदे भाग खड़े हुए। पीड़िता
थाना रामपुरा पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दो
लोगों पर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजा
भइया ने बताया कि आरोपियों की
तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
रामपुरा थाना
क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की
शाम उसकी बेटी दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। तभी पड़ोसी अजित, अनिल व आशीष
ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। बेटी ने जब विरोध किया तो
आरोपिय ने उसके
साथ मारपीट कर दी। बेटी की चीख सुनकर जब वह बाहर आई और विरोध किया तो
आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने
उसके कपड़े भी फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग
निकले। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई
की बात कही है।