फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा लगा कर किसान को लूटा

Mon, 07 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ पीड़ित किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्राम हरौली निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह की बेटी पूजा की 11 मई को शादी है। सोमवार को सुरेंद्र बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने को माधौगढ़ कस्बे की बाजार आया था। वह जैसे ही बस से उतरकर सब्जी मंडी के पास पहुंचा तभी एक बिना नंबर की पल्सर बाइक उसके पास आकर रुकी। बाइक सवार दो युवकों ने सुरेंद्र को पकड़कर जबरन बाइक में बैठा लिया। उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद वह लोग हरौली रोड पर निकल गए। कस्बे से करीब एक किलोमीटर बाहर जाकर सुनसान जगह पर बाइक रोकी और सुरेंद्र को उतारकर तमंचा लगा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने सुरेंद्र के कुर्ते की जेब में पड़े 50 हजार रुपये छीन लिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने उधर से निकल रहे राहगीरों को लूट की बात बताई और उनकी मदद से कोतवाली पहुंचा। वहां पर उसने अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी। कोतवाली से तुरंत एक पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में निकल गई। मगर काफी तलाश के बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सुरेंद्र ने बताया कि बदमाश चेहरे को गमछे से ढके थे, जिससे वह उनका चेहरा नहीं देख पाया। इसके अलावा दिनदहाड़े हुई लूट से बाजार में दहशत का माहौल बना है और व्यापारियों में खासी नाराजगी है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें