कदौरा में ग्राहक सेवा केंद्र पर हंगामे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में ग्राहक सेवा केंद्र एसबीआई बैंक में देखने को मिला। जहां पैसा निकालने पहुंची मगराया निवासी एक छात्रा के खाते से पांच हजार रुपये निकल गए। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा परिजनों के साथ केंद्र पर पहुंच गई और रुपये देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा नहीं मानी। तब केंद्र प्रभारी ने छात्रा को नगद पांच हजार रुपये दिए, तब जाकर मामला शांत हुआ। छात्रा प्रियंका पुत्री तुलसीराम का आरोप है कि केंद्र के कुछ लोगों ने हेरफेर उनके खाते से रुपये निकाल लिए थे। पुलिस का कहना है कि े फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।