फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने लगाई फांसी

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उरई (जालौन)। आर्थ्क तंगी से जूझ रहे किसान (40) ने घर के पीछे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। सुबह परिजनाें ने शव फांसी पर लटकते देखा। इस पर चीखपुकार मचने से भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। परिजन फसल खराब व आर्थिक  तंगी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के गांव पिपरायां निवासी नरेश कुमार (40) पुत्र घनश्याम वर्मा के पास चार बीघा जमीन है। वह जानवराें का दूध बेचकर परिवार की गुजर बसर करता था। इस साल सूखा व ओलावृष्टि से किसान की फसल खराब होने से उसकी आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। इस पर वह पिछले कई दिनाें से अवसाद में था।

परिजनाें के मुताबिक गुरुवार की रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात वह उठकर अपने मकान के पीछे गया और वहां लगे पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। सुबह वह घर में नहीं दिखा तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान उसका शव पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन


वहां चीखपुकार मच गई और ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि परिजन व ग्रामीण फसल खराब होने व आर्थिक तंगी से आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वह जांच कर रहे हैं, उसी के आधार पर रिपोर्ट आला अधिकारियाें को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें