फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी कोतवाली के जोल्हूपुर के पास कैंसर पीड़ित 40 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की जेब से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कैंसर पीड़ित होना बताया गया है।
विज्ञापन


कदौरा थाना के गांव बागी निवासी मानसिंह खंगार (40) पुत्र रामसरन काफी दिनाें से कैंसर से पीड़ित था। आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह इलाज नहीं करवा पा रहा था। गुरुवार की सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया और जोल्हूपुर के  पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

आसपास के लोगों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इससे युवक की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें