फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़े तीन जहरखुरान

Fri, 31 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए जहरखुरानी गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी थाना पुलिस ने बुधवार को तीन जहरखुरानों को इटावा स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनाें के पास से चोरी के जेवर-नगदी व नशीला पाउडर बरामद किया गया है। जहरखुरानों ने दिसंबर-जनवरी में ट्रेनों में जहरखुरानी की घटना करने की बात कबूल की है। वहीं, थाना पुलिस के अनुसार जहरखुरान गिरोह ने ट्रेनों में दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। जीआरपी थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक यशपाल यादव ने बताया कि बुधवार को मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि जहरखुराने स्टेशन के पूर्वी छोर पर हैं। जिसपर एसओजी टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आश मोहम्मद पुत्र बच्चू खां निवासी बरालोकपुर थाना चौबिया के पास से पुलिस ने नशीला पाउडर, एक सोने की अंगूठी व साढे़ 10 हजार नगद रुपये बरामद किए। जबकि सद्दाम पुत्र अली मोहम्मद निवासी बरालोकपुर के पास से नशीला पाउडर, एक जोड़ी सोने के टाप्स व साढे़ सात हजार रुपये बरामद किए। वहीं, तीसरे बदमाश सहजाद अली पुत्र जहरुद्दीन निवासी बरालोकपुर के पास से साढे़ तीन हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने ट्रेनों में जहखुरानी की घटना अंजाम देने की बात कबूली है। तीनों ने बताया कि वे चाय-काफी, बिस्किट व कोल्ड ड्रिंक आदि में नशीला पाउडर मिलाकर यात्रियों का सामान पार करते थे। थाना पुलिस ने तीनों शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पंजीकृत कर जेल भेज दिया।


तीनों शातिरों पर हैं चौबिया थाने में कई मुकदमें दर्ज
इटावा। जीआरपी थाना प्रभारी यशपाल यादव ने बताया कि पकड़े गए जहरखुरानों पर चौबिया थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं जिमें यह जेल भी  जा चुके हैं। जिसमें आश मोहम्मद पर चार, सद्दाम पर चार व सहजाद अली पर एक मुकदमा दर्ज है। जबकि इनका एक साथी पहले से ही विभिन्न मामलों में जेल में है। पकड़े गए जहरखुरानों ने दिसम्बर-जनवरी माह में पैसेंजर ट्रेन में भी जहरखुरानी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें