फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से बचने को लगाई आग से जल गया घर

Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
आग से जली पड़ी गृहस्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी आकाश पाल ने शुक्रवार की देर रात सर्दी से बचने के लिए आग जलाई थी। इसके बाद सभी लोग सो गए। रात 11 बजे के बाद किसी तरह घर में आग लग गई। तपिश होने पर जब परिजनों की आंख खुली तो घर में चीख पुकार मच गई। यह सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। आग की लपटें देखकर लोग दमकल को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि आग से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया। कुठौंद थाना क्षेत्र के सिलऊवा जागीर में किसान सोबरन पुत्र मिजाजी लाल के घर में शुक्रवार की देर रात दो बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बकरी व एक गाय की जलकर मौत हो गई।

मिजाजी लाल की पत्नी माया बच्चे को उठाने के चक्कर में आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। आग लगने से घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इसकी सूचना सुबह एसडीएम माधौगढ़ व थानाध्यक्ष को दी गई। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर पहुंचाकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा। लेखपाल ने अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें