रेलवे क्रासिंग के पास जांच करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
कस्बा निवासी सीमा (20) पुत्री हरिकिशन उर्फ पिलू बीएससी की छात्रा थी और इस वर्ष फेल हो गई थी। तबसे वह तनाव में रखने लगी थी। रविवार सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें सीमा घर में दिखाई नहीं दी। इससे उन्होंने सीमा की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पता चला कि धगुआ कला रेलवे क्रासिंग के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली और शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजनों ने जाकर देखा तो लाश की शिनाख्त सीमा के रूप में की।
जानकारी होते ही त्योहार के दिन घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण शाम को बाजार से खरीदारी की थी और फिर रात में भाइयों को राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। सीमा के दो भाई सतीश व मुन्ना हैं। बडे भाई ने बताया कि कल उसे खरीदारी के लिए पैसे भी दिए थे। आत्महत्या की खबर से घर व मोहल्ले में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बीएससी में फेल होने की वजह से तनाव की जानकारी मिल रही है। फिर भी जांच की जा रही है।