फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने रस्सी से गला घोंटकर शीला को मारा

Fri, 01 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई ने रस्सी से गला घोंटकर शीला को मारा
विज्ञापन

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव निवासी शीला की हत्या गला घोटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में चोट को कोई निशान नहीं मिला है। हाथ-पैर में जमीन की रगड़ से शरीर के ऊपरी हिस्से में मामूली चोटें जरूरी हैं लेकिन धारदार हथियार का घाव नहीं मिला है। हत्या रस्सी या प्लास्टिक के तार से गला घोटकर की गई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आठ साल के बेटे राजा ने मुखाग्नि दी। ससुराल से कोई भी नहीं आया।
मसगांव निवासी शीला पत्नी दीप सिंह की मंगलवार देर रात उसके भाई कोमल ने हत्या कर दी थी और उसके प्रेमी ज्ञानदीप पर भी चाकुओं से हमला कर दिया था। पुलिस ने कोमल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम में शीला के शरीर पर चाकू के चोट के निशान नही मिले। जिससे साफ है कि कोमल ने अपनी बहन को लात घूसों से तो पीटा लेकिन हत्या में किसी रस्सी अथवा तार का इस्तेमाल किया है। ज्ञानसिंह पर जरूर चाकुओं से वार किए गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि फिलहाल उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही देखी है इसलिए अभी कुछ कह नही सकते है। दूसरी ओर शीला से ससुरालियों की नाराजगी उसके मरते दम तक बनी रही। पोस्टमार्टम हाउस में भी गिने चुने गांव वाले ही पहुंचे और उसका शव गांव ले जाने के वजाय उरई में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोमल की लोकेशन पता की जा रही है। उसका मोबाइल भी स्विचआफ बता रहा है। पुलिस की टीम मुंबई जाकर भी उसकी तलाश कर सकती है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या
उरई। उरई के धमनी इलाके में बुधवार को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल का कहना है कि परिजनो की तहरीर पर धमनी के ही युवक के खिलाफ 302 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक की बहन से मृतक के प्रेम संबध थे इस कारण भी युवती के भाई ने उसकी हत्या की है। कोतवाल देवेन्द्र द्विवेदी के मुताबिक हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या जैसी कोई बात सामने नही आई।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी के ऐरच निवासी रूपेन्द्र (22) पुत्र मोहन का शव बुधवार की शाम धमनी क्षेत्र के सुनसान में पड़ा मिला था उसके सिर पर गोली लगी थी और पैर के पास 315 बोर का तमंचा भी था। रूपेन्द्र तीन दिन पहले धमनी स्थिति अपने भाई की ससुराल आया था। उसके परिजनो का आरोप है कि धमनी के ही एक युवक ने अपनी बहन से प्रेम संबंध के विरोध में उसकी गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती रूपेन्द्र से शादी करना नही चाहती थी जबकि वह दबाव डाल रहा था। इसलिए मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें