फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से बुक कराई बोलेरो, कालपी में लूटी

Thu, 05 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। बदमाशों ने बुधवार की रात लगभग नौ बजे व्यास मंदिर केे समीप जोधर नाले पर तमंचे के बल पर बोलेरो गाड़ी लूट ली। बदमाश बोलेरो को झांसी से कालपी के देवकली गांव केे लिए बुक करके लाए थे। गाड़ी मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस में चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

  
   झांसी निवासी अवधेश कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कालपी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को तीन लोग उसके पास आए और कालपी के देवकली गांव एक शादी समारोह में आने के लिए गाड़ी बुक की। कालपी के मुन्ना फुलपावर चौराहे से राहुल को बदमाशों ने दोस्त कहकर गाड़ी मेें बैठा लिया। कालपी से देवकली के रास्ते पर व्यास मंदिर के समीप जोधर नाले पर बदमाशों ने तमंचा लगाकर गाड़ी रुकवा ली और मारपीट करते हुए बोलेरो लूट ली और मोबाइल भी छीन ले गए।

अवधेश अपनी गाड़ी खुद चलाते हैं।  उन्होंने कोतवाली आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राहुल व तीन अन्य बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही बोलेरो बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें