फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरिया में दो पक्ष आमने सामने

Mon, 30 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
रंगदारी को लेकर बजरिया में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनाें तरफ से सर्मथकों की भीड़ जुट गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस पहुंची तो अंधेरे का लाभ लेते हुए दोनाें पक्ष भाग निकले। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले का पता किया जा रहा
विज्ञापन


है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार देर रात करीब 11 बजे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरिया में मुमताज फल वाले की दुकान के पास दो पक्षाें में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनाें पक्षाें ने अपने-अपने समर्थक बुला लिए और असलहाें का भी प्रदर्शन होने लगा। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी कोतवाल आलोक

सक्सेना को दी। वह दो जीप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनाें पक्ष वहां से भाग गए। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह मामले की जांचकर रहे है। अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियाें का पता लगते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामूली बात पर दंपति को पीटा
छत का पानी पड़ोसी के मकान पर गिरने के विवाद में पड़ोसी ने युवक और उसकी पत्नी को पीट दिया। पीड़ित युवक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
ग्राम सिहारी पडै़या निवासी मुनेश पुत्र नंदराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई माता प्रसाद ने नया मकान बनवाया है। मकान बनते समय पड़ोसी पंजाब सिंह

के घर में पानी चला गया। इस पर प्रदीप पुत्र पंजाब सिंह, विजय सिंह पुत्र मुनेश, छोटू पुत्र सियाराम तथा सुनीता पत्नी पंजाब सिंह उसके भाई व भाभी के साथ गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर इन सभी लोगों ने एक राय होकर उसकी भाभी को पीट दिया। पीड़ित युवक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वही पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें