फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
कुठौंद थाने में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी भाई कोमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुठौंद/ उरई। मसगांव निवासी शीला की हत्या और उसके प्रेमी पर जानलेवा करने वाले आरोपी कोमल को पुलिस ने शुक्रवार रात को शंकरपुर चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी और चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाने में सीओ संजय शर्मा ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त सुबह घर के पास खेत में शीला का शव पड़ा मिला था। भाई कोमल ने शीला को प्रेमी ज्ञान सिंह के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने पहले ज्ञान सिंह पर चाकू से हमला किया फिर शीला की हत्या कर दी थी। ज्ञान सिंह की तहरीर पर कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वारदात के बाद को कोमल फरार हो गया था। एसओ के मुताबिक कोमल ने घर पहुंचने से पहले ही ज्ञान की हत्या का करने की ठान ली थी। उसने कुठौंद बाजार से 270 रुपये का चाकू खरीदा। घर पहुंचने पर बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से पर काबू नहीं पाया और वारदात को अंजाम दे दिया। ज्ञान पर जानवाले हमला करने और शीला की हत्या के बाद कोमल घर लौटा। चाकू, रस्सी घर में छिपाने के बाद उसने नहाकर शरीर पर लगे खून धोया। इसके बाद भाग निकला था। पुलिस कोमल की जानकारी शंकरपुर से दिखा रही है लेकिन सूत्र इटारसी से पकड़ने की जानकारी दे रहे हैं।
कोमल बोला, ज्ञान को न मार पाने का अफसोस
पुलिस हिरासत में कोमल ने कहा कि कोमल को न मार पाने का उसे अफसोस है। ये अफसोस उसे जिंदगी भर रहेगा। उसने कहा कि मेरी जगह दुनिया का कोई भी भाई होता तो शायद यही करता। कोमल ने बताया कि जब वह ज्ञान को मार रहा था तो शीला उसे बचाने बीच में आ जाती थी। इससे उससे भी चाकू जरूर लगा होगा। उसने बताया कि बहन शीला का चरित्र ठीक नहीं था। आरोप ने बताया कि दौड़ाने पर ज्ञान को दौड़ाया चौकी की ओर भाग निकला। वह लौट रहा था तभी देखा पीछे से शीला भी दौड़ती चली आ रही है। हाथ में चाकू देख शीला कांप गई और बोली कि भइया जान से मत मारो, अब कभी ज्ञान का नाम नहीं लूंगी। कोमल ने बताया कि मेरे सिर पर खून सवार था, पास पड़ी रस्सी से शीला का गला घोट दिया।
विज्ञापन

मामला के साथ खेलता रहा भांजा
शंकरपुर में कोमल को दबोचकर पुलिस थाने लेकर आई। कुछ देर बाद कोमल की मां राजेंद्री देवी उसके लिए खाना लेकर पहुंची थी। उसके साथ शीला का बेटा राजा (8) भी था। सामने मामा को देख राजा उससे लिपटकर खेलने लगा। उसे क्या मालूम था कि जिन बांहों में वह लिपट रहा है, उसे ने उसकी मां का कत्ल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें