फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, साथी फरार

Fri, 13 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम कस्बे के बाहरी इलाके गिरवर नगर स्थित एक खंडहर में चल रही एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। सीओ ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का एक साथी फरार है। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि गुरुवार देर शाम कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी को सूचना
विज्ञापन


मिली कि कस्बे के पश्चिमी छोर पर गिरवर नगर इलाके में एक खंडहरनुमा मकान में असलहा फैक्ट्री चल रही है। उन्होंने उन्हें भी अवगत करा दिया और गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को बताई गई जगह पर दबिश देने के निर्देश दिए। एसएसआई अजयकुमार सिंह, सागर चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार त्रिपाठी, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, इलाकाई खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर

सिंह गिरवर नगर इलाके में पहुंचे। सरकारी जीप पुलिया के पास छोड़ कर पुलिस ने मुनीर कटकरी वालों के मकान की घेराबंदी कर ली और छापा मारा। पुलिस अंदर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति तमंचा बना रहा था। उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इसका नाम रतीराम अहिरवार (45) पुत्र गजराज उर्फ गजईं निवासी व्यासपुरा थाना जालौन
विज्ञापन


है। उसका साथी अभी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि मौके से पांच तमंचे बरामद हुए जिनमें तीन 315 व दो 12 बोर के हैं। दो जिंदा कारतूस व काफी मात्रा

में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। सीओ ने पुलिस पार्टी को शाबाशी दी है और कहा है कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहेंगे। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें