फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद व बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व नगर के एक मोहल्ले की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व भाजपा सभासद ब्रह्मा सिंह का पुत्र कुलदीप निवासी मोहल्ला राजघाट उसकी कक्षा 12 की छात्रा बेटी के साथ आएदिन छेड़खानी करता है। आरोप लगाया कि 9 अगस्त की शाम करीब 7 बजे शिकायत करने से गुस्साए कुलदीप और उसके पिता ब्रह्मा सिंह कार से आए और घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी व मारपीट कर जबरन खींच कर ले जाने लगे। यह देखकर बेटा बचाने आया तो उसके साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


उनकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो वे लोग धमकी देते हुए भाग गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला जब बेटी व बेटे के साथ कोतवाली गई तो वहां पुलिस ने सभासद के साथ मिलकर उन्हीं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर तीनों को रात भर कोतवाली में बैठाए रखा। सुबह चालान कर छोड़ दिया। यह मामला एसडीएम सुरेश सोनी के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाली पुलिस ने इसकी  निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

रविवार को पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर जांच कर पूर्व सभासद ब्रह्मा सिंह व उसके लड़के कुलदीप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पूर्व सभासद का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत है। महिला ने उनके परिवार के एक त्रियोदशी कार्यक्रम में हंगामा किया था। उन्हें इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें