फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत

Sun, 12 Aug 2018 11:48 PM IST
ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
इसी रोटावेटर में फंसकर किशोर की गई जान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। खेत की जुताई करते समय 14 वर्षीय किशोर ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दियां।
विज्ञापन

   कोतवाली ग्राम भदसिया निवासी विनोद कुमार अपना खेत संदीप पुत्र ब्रजराज के ट्रैक्टर से जुतवा रहा था। ट्रैक्टर को  कल्लू पुत्र रामनरायण निवासी दवा चला रहा था। उसी समय विनोद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ट्रैक्टर पर बैठने के लिए रोटावेटर पर पैर रख कर पीछे से ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी साहिल का पैर रोटावेटर से फिसल गया। जिससे  साहिल रोटावेटर में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बड़ौदा में गार्ड की नौकरी करते हैं। मृतक दो भाई है। जिसमें साहिल छोटा था। मृतक के परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें