फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी कर रही छात्रा को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। बाजार में खरीदारी कर रही बीएससी की छात्रा अचानक गोली चलने से घायल हो गई। गोली छात्रा के हाथ में लगी है। उसे गंभीर हालत में उरई लाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि छात्रा फिलहाल कोई कारण नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के ईटों गांव निवासी रमेश की पुत्री अंशू (17) अपनी बहन की ससुराल रेंढर थाना क्षेत्र के नावली गांव में जीजा दिनेश के घर पर उनके छोटे भाई नरेंद्र की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रविवार दोपहर अंशू नावली की बाजार में ही दुकान से कुछ खरीद रही थी, तभी अचानक चली गोली अंशू के हाथ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

आनन फानन में घरवाले अंशू को लेकर पास के अस्पताल फिर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक अंशू बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और वह भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बाजार में गांव निवासी कीरत सिंह पुत्र वैरसी हाथ में तमंचा लेकर नशेबाजी कर रहा था, तभी उसके तमंचे से चली गोली ही अंशू के हाथ में जा लगी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा था, जिसके विरोध में ही उसने गोली मारी है। वहीं थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें