फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले ही उसने बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था।
विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के ऐदलपुर निवासी रसकेंद्र गुर्जर (34) पुत्र लाखन सिंह ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।
कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो रसकेंद्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और शव पोस्टमॉटम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में फाइलेरिया विभाग का कर्मचारी था।
विज्ञापन


जो छिरिया सलेमपुर के अस्पताल में तैनात था। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 20 दिसंबर को रसकेंद्र के पुत्र का जन्मदिन था। जिसे परिजनों ने हंसी खुशी के साथ मनाया। इसके अगले ही दिन बेटे ने अपने पिता को खो दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें