फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत गोधना गांव के सिवान में नेशनल हाइवे के किनारे शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक युवक का शव मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। लगता है हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में उसकी फोटो जारी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गांव के लोग खेतों में गए तो हाइवे क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक की उम्र 35 वर्ष रही होगी। युवक हरे नीले रंग का टीशर्ट, नीले रंग का लोवर पहन रखा था। युवक के सिर पर बायीं ओर गहरे चोट के निशान और युवक का दोनों पैर हल्का पीले और काले चेकदार गमछे से बंधा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी देवेन्द्र नाथ, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल और थानाध्यक्ष अतुल नारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी सेंपल जुटाए। एएसपी देवेन्द्र नाथ ने बताया कि शव को देख कर पहली दृष्टि में लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के करणों का पता चलेगा।
इनसेट-
पहले भी फेंका गया था शव
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो से सटे गोधना गांव का सिवान शव ठिकाने लगाने के लिए पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। छह माह पहले भी बदमाशों ने युवक की हत्या कर सिर कूंच कर शव को गोधना गांव के सिवान में लाकर फेंक दिया और पुआल में छिपा दिया था। दो महीने के प्रयास के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इसके बाद शुक्रवार को भी यही कहानी दोहराई गई है। गांव भी वहीं है सिवान भी वहीं है। अब सवाल यह उठता है कि गोधना चौराहा अत्यंत व्यस्त चौराहा है। यहां पुलिस की पिकेट रहती है। अक्सर गोवंश लदे वाहन पुलिस यही से पकड़ती है। ऐसे में शव लेकर आए वाहन पर नजर नहीं रख पा रही है। ऐसा भी नहीं है कि शव बहुत दूर फेंके जाते हैं। पुलिस पीकेट के पीछे चंद कदम की दूरी पर वाहन से आकर शव उतारा जाता है और खेत में फेंका जाता लेकिन पुलिस की नजर नहीं पड़ती है। यह पुलिस की निष्क्रियता ही दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें