कालपी। नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मां न बन पाने से वह तनाव में रहती थी।
कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम जयरामपुर की रहने वाली सपना (22) पत्नी सर्वेश ने मंगलवार को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। जब घर वालों ने देखा तो उन्होंने विवाहिता को फंदे से उतारा और नजदीक के अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पति सर्वेश गन्ने के रस का ठेला गलाता है।
पति ने बताया कि एक वर्ष पहले उसका विवाह सपना से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद डॉक्टरों की जांच से पता चला कि सपना मां नहीं बन सकती। तभी से वह तनाव में रहती थी। उसने पहले भी एक बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल तो मायके वाले कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन यदि कोई तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।