फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने आग लगाई, बचाने में सास भी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके जाने की जिद पर बहू ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बहू की चीख पुकार सुनकर पहुंची सास ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक पास पड़ोस के लोग भी आ गए। सास बहू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन



जहां पर बहू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सास के दोनों हाथ झुलस गए हैं और एक पड़ोसी भी झुलसा है। दोनों अस्पताल में भर्ती है। थाना प्रभारी इमरान खान का कहना है कि फिलहाल तो मामला सुसाइड का लग रहा है। फिर भी मायकेवालों के आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।


चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव हथनौरा में मंगलवार की शाम छुन्ना की पत्नी राखी (24) मायके जालौन कोतवाली के लौना गांव जाने की जिद कर रही थी। इस पर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद जब छुन्ना घर से कहीं चला गया तो राखी ने कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। राखी की चीख पुकार सुनकर सास मुन्नी देवी दौड़ी तो देखा कि बहू लपटों से घिरी थी। मुन्नी बिना सोचे समझे लपटों में कूद गई और दोनों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भी दौड़ पड़े। दोनों को बचाने में पड़ोसी रमाकांत भी झुलस गया।

ग्रामीणों ने तीनों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बहू राखी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक राखी की शादी के चार साल ही हुए थे। दोनों के एक दो साल की बच्ची भी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मायके वाले यदि कोई तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें