फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के घर से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। किराये के मकान में रह रहे बैंक मैनेजर के सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर पांच लाख का जेवर नगदी सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर आये बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चौकी पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर मैकेनिक नगर निवासी जयनारायण चंसौलिया के मकान स्टेट बैंक मैनेजर बीपी मिश्रा किराये से रहते हैं और कानपुर में तैनात हैं। मंगलवार की रात उनके घर में घुसे चोरों ने अलमारी बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे दो जंजीर, पांच अंगूठी, तीन जोड़े कान के बाले, चार चांदी की प्लेटे, तीन चूड़ी चांदी, पायल, गणेश जी की मूर्ति सोने, 10 चांदी के सिक्के 24 हजार रुपए सहित पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह मकान मालिक जय नारायण चंचौलिया ने मैनेजर को सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई। सूचना पर पहुंचे मैनेजर ने घर में फैला पड़ा सामान, टूटी अलमारी व जेवर गायब देखकर इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मैनेजर ने बताया कि उनकी पत्नी व बच्ची लखनऊ गये हुए थे। वह कानपुर में थे। सूना घर पाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मकान मालिक का भी 25 हजार कीमत का सामान पार कर ले गए है। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें