फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में एसडीएम को घर से मिली अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोंच। चेकिंग के दौरान एसडीएम गुलाब सिंह ने एक घर से 158 क्वार्टर एमपी की शराब बरामद की। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार की रात एसडीएम गुलाब सिंह रुटीन चेकिंग के लिए कैलिया की ओर निकले थे। उन्हें किसी ने जानकारी दी कि एक घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण बेचने के लिए कर के रखा गया है। एसडीएम ने आम आदमी बन कर उस व्यक्ति का दरवाजा खटखटाया और पैसे देकर एक क्वाटर शराब मांगी। उस व्यक्ति ने उन्हें एक क्वार्टर शराब का दे दिया। एसडीएम ने उस क्वार्टर की जांच की तो पता चला कि वह एमपी निर्मित है। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। एसआई महेश चौधरी ने दल बल के साथ उस व्यक्ति के घर में छापा मार कर 158 क्वार्टर एमपी निर्मित शराब के बरामद कर लिए, साथ ही उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम विजय पुत्र श्यामकिशोर बताया गया है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया है। ब्यूरो

चेकिंग में एसडीएम ने पकड़ी अवैध शराब
-158 क्वार्टर एमपी की शराब लेकर कोतवाली पहुंची पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें