फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर पति समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जालौन। दहेज में कार की मांग कर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी नेहा वर्मा पत्नी रोहितवीर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता घनश्याम वर्मा ने वर्ष 2017 में उसकी शादी झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी रामजीलाल के पुत्र रोहितवीर के साथ शादी की थी। शादी के बाद कुछ समय तो सब ठीक ठाक रहा इसके बाद उसके पति सहित सास मालती देवी, ससुर रामजीलाल, देवर मोहित दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। उसके पिता की हैसियत इतनी नहीं है कि वह ससुरालियों की मांग को पूरा कर पाते। मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कई बार रिश्तेदारों द्वारा समझाए जाने बावजूद उनकी मांग बंद नहीं हुई। बल्कि शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और बढ़ गई। शनिवार को भी ससुरालियों ने कार की मांग की। जब उसके पिता ने बताया कि वह उनकी कार की मांग को पूरा नहीं कर सकते हैं तो सास, ससुर, पति व देवर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।और उसके गांव के बाहर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दहेज को लेकर पति समेत चार पर मामला दर्ज
-दहेज में कार की मांग कर रहे थे ससुराली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें