फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी मिली। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के बिलौहा निवासी रामप्रताप सिंह की नव विवाहिता पत्नी रोशनी (22) का शव सोमवार की सुबह घर में लटका मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस व मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी जून 2018 में हुई थी। उसका मायका मध्यप्रदेश के भिंड जनपद बम्होरा गांव में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें