फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा(जालौन)। युवक ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवक घर के पास ही स्थित एक स्कूल में सफाई कर्मचारी और शराब का लती था।
विज्ञापन


रामपुरा निवासी राजेंद्र (30) पुत्र खुशी कस्बे में ही स्थित एक स्कूल में सफाई का काम करता था और स्कूल परिसर में ही बने कमरे में रहता था। दो दिन पहले चुनाव के कारण स्कूल में फोर्स रुकी थी, जिस वजह से राजेंद्र घर आ गया था। पत्नी गुड्डी ने बताया कि सोमवार रात पति खाना खाकर सोने चले गए और मंगलवार की सुबह देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक राजेंद्र शराब का भी लती था। हो सकता है कि घर में किसी से कोई बात हुई हो, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली हो। फिलहाल घरवालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें