कालपी। शासन की ओर से घर-घर पानी पहुंचाने की योजना के कार्यों में हो रहे गतिरोध को राजस्व कर्मचारियों ने खत्म करा दिया। शनिवार को तहसीलदार ने टंकी बनाने के लिए चिह्नित की गई भूमि के विवाद का गांव पहुंचकर निस्तारण कराया। बताते चलें कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कदौरा विकासखंड के कुरहना आलमगीर में पानी की टंकी का निर्माण होना है। चयनित भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कदौरा विकासखंड के ग्राम कुरहना आलमगीर में जमीन संबंधी विवाद के समाधान के लिए राजस्व कर्मचारियों के साथ तहसीलदार बलराम गुप्ता मौके पर पहुंचे। गांव वालों के साथ नापजोख करके भूमि विवाद के मामला का निपटारा कराया। (संवाद)