फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में अकेले युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कुरकुरु हाल पता उमरारखेड़ा उरई निवासी सौरभ अहिरवार (30) शनिवार को अपने घर में अकेला था। पत्नी बच्चे के साथ मायके झांसी गई थी। उसने शनिवार की रात साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सौरभ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। चार बहनों में इकलौता भाई था। मौत से पिता रामस्वरुप व पत्नी नीलम का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें