कुठौंद। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के खेड़ा मुस्तकिल गांव निवासी रोहित राजपूत (30) सोमवार को प्लाट पर काम करवा रहे थे। गांव निवासी दिनेश, नारायण आए और गालीगलौज करने लगे। रोहित ने उन्हें गाली देने से मना किया तो श्रीनारायण ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। वे लहूलुहान होकर अचेत हो गए।
मरणासन्न हालत में ये लोग धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अखिलेश दुबे का कहना है कि तहरीर मिल गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)