फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी का हाथ रोटी मशीन में आया, घायल

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराता कैदी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला जेल के बंदी का हाथ रोटी बनाते समय मशीन में जाने से लहूलुहान हो गया। जेल पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसका उपचार कराकर जेल ले गए।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र निवासी जीशान (30) गांजा के मामले में पिछले एक माह से जिला जेल में बंद है। सोमवार की दोपहर वह जेल की मेस में खाना बना रहा था। उसका हाथ रोटी बनाने वाली मशीन में चला गया। जिससे उसकी हाथ की अंगुलियों में घाव हो गया।
जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जेल अधीक्षक नीरज देव का कहना है कि आपस में साथियों से बात करते समय बंदी का हाथ मशीन में चला गया था। गंभीर चोट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें